स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने 1 सितंबर की छुट्टी घोषित की है।
टोंक जिले में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने सोमवार को स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की गई है। इस दौरान स्टाफ को तो आना होगा। जिले में भारी बारिश की संभावना को लेकर जल भराव, जर्जर भवन आदि को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किए गए है
आदेश के तहत जिले की सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 12 तक के स्टूडेंट्स का 1 दिन सोमवार अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर ने स्कूली और आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए 1 सितंबर का अवकाश घोषित किया है। इसके आदेश 31 अगस्त की रात को जारी किए है। स्कूट के टीचर और आंगनबाड़ी स्टाफ पहले की तरह अपने-अपने संस्थान जाएंगे, उनके लिए यह अवकाश नहीं है।
भारी बारिश को लेकर पहले भी हो चुकी छुट्टी इससे पहले भी जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 28 और 29 जुलाई का अवकाश के आदेश 27 जुलाई को जारी किया था। उसके बाद भी फिर बारिश को देखते हुए 4 दिन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव पर कलेक्टर ने अवकाश को बढ़ाया था। फिर 23 अगस्त का अवकाश भारी बरसात को देखते हुए किया था। कलेक्टर ने भारी बरसात की संभावना को लेकर 25, 26 और 27 अगस्त का अवकाश घोषित किया था। उसके बाद एक बार फिर 1 सितंबर का जर्जर स्कूल भवन, रास्तों में जल भराव आदि को लेकर अवकाश जारी किया है।

अवकाश को लेकर जिला प्रशासन के आदेश की प्रति।
आदेश नहीं मानने पर होगी कार्रवाई इस अवधि में सरकारी या निजी स्कूल में कोई टीचर बच्चों को पढ़ाता पाया गया तो उसके खिलाफ को कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर कलेक्टर के इस आदेश से जिले के करीब 2 लाख स्कूली बच्चों को स्कूल जाने से राहत मिली है।
जिले में फिर से बारिश का दौर पीआरओ अपूर्व शर्मा ने बताया कि जिले में फिर से बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इसको लेकर कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव में सोमवार का1 दिन का स्कूली और आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का अवकाश घोषित किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments