![]()
धौलपुर के बीपी कांप्लेक्स जीटी रोड पर मुस्लिम तेली विकास समिति द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
धौलपुर के बीपी कांप्लेक्स जीटी रोड पर मुस्लिम तेली विकास समिति द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं, उद्योगपतियों और 2025 के हाजियों को सम्मानित किया गया।
विधायक शोभारानी कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुईं। उस्मानी समाज के नवनियुक्त धौलपुर जिला अध्यक्ष कमरुद्दीन उस्मानी का विशेष अभिनंदन किया गया। मंच पर गोरेलाल कुशवाह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में शहर ब्लॉक अध्यक्ष उमर फारुख उस्मानी, नूरा उस्मानी और हाजी रसीद उस्मानी उपस्थित रहे। शरीफ उसमानी, शहीद उस्मानी, शरीफ मास्टर उस्मानी और इकबाल उस्मानी भी मौजूद थे। समाजसेवी फरहत खान, नन्ना उस्मानी ठेकेदार और निजाम पहलवान सहित उस्मानी समाज के सैकड़ों लोगों ने समारोह में हिस्सा लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments