पहले दुकानों की नीलामी पशु पालन विभाग कार्यालय के अंदर शुरू की गई जब व्यापारियों ने हंगामा किया तो, कार्यालय के बाहर शुरू हुई नीलामी।
भरतपुर के पशु पालन विभाग कार्यालय में हंगामा चल रहा है। क्योंकि जसवंत प्रदर्शनी के लिए दुकानों की नीलामी की जा रही है। व्यापारी दुकान लेने के लिए कार्यालय में पहुंचे हुए हैं। व्यापारी आरोप लगा रहे हैं कि नीलामी में कुछ दलाल आये हैं। जो कई दुकानों को
346 दुकानों की नीलामी
डॉक्टर राम किशन महावर संयुक्त निदेशक पशु पालन विभाग ने बताया कि जसवंत प्रदर्शनी के लिए 346 दुकानों की नीलामी की जा रही है। सभी दुकानों को अलग-अलग पार्ट में बांटा गया है। नीलामी में भाग लेने से पहले फीस जमा करवानी पड़ती है उसके बाद व्यापारी दुकान के लिए बोली लगा सकता है। व्यापारी 1 रसीद पर 2 दुकानें ले सकता है। अगर कोई भी व्यापारी दुकान खरीदने के बाद दूसरे व्यापारी को बेचता है तो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही दुकानों को चेक किया जाएगा।

दुकानें लेने के लिए दो व्यापारियों में कहासुनी होते हुए।
एक ही व्यापारी को दी 8 दुकानें
व्यापारी राजेश मुंद्रा ने बताया कि नीलामी में आये लोग 10-10 दुकानों पर बोली लगा रहे हैं। एक व्यापारी 1 या दुकान में बोली लगा सके तो ठीक रहेगा। क्योंकि एक व्यापारी एक या दो जगह व्यापार कर सकता है वह 10 जगह व्यापार नहीं कर सकता। कुछ देर पहले ही एक व्यापारी ने 7 से 8 दुकानें खरीद ली। अधिकारी भी एक ही व्यापारी को कई कई दुकानें दे रहे हैं। पशुपालन विभाग द्वारा पहले व्यापारी का सत्यापन कर लिया जाए। क्योंकि चाट, खजला, कंबल जैसी दुकानें लगाने के लिए 3 दुकानों की जरूरत होती है लेकिन, अधिकारी व्यापारी का सत्यापन भी नहीं कर रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments