![]()
उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में रविवार बीती देर रात सड़क पर गोवंश के मांस फेंके जाने की आशंका से हंगामा खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि किसी ने जानबूझकर गोवंश का वध कर उसके टुकड़े सड़क पर फेंके हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि यह मांस
रात करीब साढ़े 11 बजे पालीवाल भवन के सामने मुख्य मार्ग पर मांस से भरा कट्ट सड़क पर गिरा देखा गया। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। हिंदु संगठनों और स्थानीय लोगों ने इसे गोवंश का मांस बताकर हंगामा कर दिया। तनाव बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश शुरू की। लेकिन लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मामला दर्ज करने पर स्थिति शांत हुई। यह केस पूर्व भाजयूमो अध्यक्ष सन्नी पोखरना की शिकायत पर दर्ज किया गया। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करेंगे।
जांच में गोवंश का मांस नहीं पाया: थानाधिकारी गोवर्धन विलास थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने बताया कि सड़क पर बिखरे मृत पशु के अवशेष की जांच पशु पालन विभाग के संयुक्त निदेशक सुरेश जैन से कराई गई और नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा से कराई गई तो प्राथमिक जांच में यह अवशेष गोवंश होना नहीं पाए गए। पुलिस ने विस्तृत जांच के लिए सैंपल एफएसएल जांच के लिए भेजे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments