![]()
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के आगे रविवार सुबह से धरना और प्रदर्शन चल रहा है। बीती रात डूंगर कॉलेज के पास सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत और चार जनों के घायल मामले में यहां विरोध प्रदर्शन चल रहा है। मृतक और घायलों के परिजन मुआवजे की मांग के स
शनिवार को पिकअप चालक ने अपनी गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ा दी, जिससे वो उछलकर दूसरी तरफ जा गिरी। जहां एक टेक्सी और बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक अभी वेंटीलेटर पर है। नेक मोहम्मद की मौत हो गई,जबकि राजकुमार गंभीर रूप से घायल अवस्था में वेंटीलेटर पर है। उधर, सुशील भादाणी को भी गंभीर चोट आई है। दो अन्य युवक भी घायल है।
घायल राजकुमार के भतीजे ओम प्रकाश ने आरोप लगाया है कि पिकअप ड्राइवर भारी नशे में था। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने अब तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मृतक के भतीजे नफीस ने कहा है कि मृतक के परिजनों में किसी एक को सरकारी नौकरी और मुआवजा देने की मांग है। इससे भी पहले पिकअप ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एक अन्य घायल सुशील भादाणी के पुत्र गिरिराज भादाणी ने बताया कि घायलों के प्रति सरकार की संवेदनहीनता साफ दिखाई दे रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments