जैसलमेर। अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया भोमसिंह।
जैसलमेर की सांगड़ थाना पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर भागी एक स्कॉर्पियो गाड़ी को करीब 15 किमी पीछाकर पकड़ा। गाड़ी की तलाशी में एक अवैध बंदूक व 10 जिन्दा व 5 खाली कारतूस के साथ भोम सिंह (40) निवासी मेहरेरी को गिरफ्तार किया। सांगड़ थाना प्रभारी बाबूराम ने बताया-

भोमसिंह के पास बरामद हुए अवैध बन्दूक व कारतूस।
अवैध बन्दूक व कारतूस बरामद
सांगड़ थाना SHO बाबूराम ने बताया- अवैध हथियारों की तस्करी रोकने के लिए की जा रही कार्रवाई के तहत सांगड़ थाना पुलिस ने बिना लाइसेंस के अवैध 12 बोर बंदूक मय कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भोमसिंह के पास से 10 जिन्दा व 5 खाली कारतूस भी गाड़ी में से बरामद किए हैं। उसके पास गुजरात नंबर की काले कलर की स्कॉर्पियो है जो हमने जब्त कर ली है। अब हथियारों को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
नाकाबंदी तोड़कर हुआ फरार
एसपी अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में सांगड़ थानाधिकारी बाबूराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सांगड़ थाना पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक काले कलर की स्कॉर्पियो गाडी आई। उसको रुकने का इशारा करने पर वो गाड़ी भगाकर ले गया। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और करीब 10-15 गाड़ी को भगाकर उसको पकड़ा। भोमसिंह पुत्र दीपसिंह निवासी मेहरेरी हाल ही में डोडा पोस्त के मामले में जेल से बाहर आया है। आते ही उसने अवैध हथियार क्यों रखे हैं उसको लेकर कड़ाई से पूछताछ जारी है। आरोपी को पकड़ने में सांगड़ थाना SHO बाबूराम समेत ASI आसूराम, कॉन्स्टेबल हरचंद राम देवासी व सुरेशचंद्र शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments