![]()
एसपी अमित कुमार के निर्देश पर डीएसपी हर्षराज सिंह ने 8 थानों की पुलिस फोर्स के साथ तस्कर सरफराज और शरीफ के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।
झालावाड़ पुलिस ने बकानी कस्बे में मादक पदार्थों के तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर डीएसपी हर्षराज सिंह ने 8 थानों की पुलिस फोर्स के साथ तस्कर सरफराज और शरीफ के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।
कार्रवाई सुबह 6 से साढ़े 7 बजे के बीच की गई। एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों ने सरकारी जमीन पर नशे के धंधे से कमाए पैसों से आलीशान मकान बना रखा था।
सरफराज पर कुल 8 मामले दर्ज हैं, जिनमें 7 एनडीपीएस एक्ट के तहत हैं। 30 जुलाई को उसे पिड़ावा थाने में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसी दिन झालरापाटन थाने में हुई मादक पदार्थों की जब्ती में भी वह सप्लायर था।
झालावाड़ कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद सरफराज वर्तमान में जेल में बंद है। पुलिस ने एक दिन पहले ही उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोली है। एसपी अमित कुमार के कार्यभार संभालने के बाद यह पहली बड़ी कार्रवाई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments