![]()
झालावाड़ के उन्हैल थाना पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया।
झालावाड़ के उन्हैल थाना पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक ईको वैन जब्त की है।
.
थाना प्रभारी रामकरण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरकारी अस्पताल के पास नाकाबंदी की। इस दौरान किटिया गांव निवासी 31 वर्षीय दशरथलाल उर्फ बबलू को पकड़ा गया। आरोपी के पिता का नाम अंबालाल नायक है।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सभी थाना क्षेत्रों में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments