☜ Click Here to Star Rating


डिग्गी पहुंचने पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का लोकगीत गाकर स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने रविवार को डिग्गी कल्याणजी के धोक लगाई। इस मौके पर आयोजित सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा- देश के प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान जब शुरू किया था, तो कहा था कि दो ही लोगों का हम पर अहसान है। एक जिस मां न

.

उन्होंने कहा- दुनिया ने भले ही कितनी ही तरक्की कर ली हो, लेकिन क्या कोई ऐसी फेक्ट्री है जो अनाज का उत्पादन कर सके, दुनिया बिजली और गाड़ी बिना नही चलती है, लेकिन बिजली बनाने का रिसोर्स भी धरती माता ही है, क्योंकि बिजली चाहे पानी से बने या बिजली, हवा, धूप, यूरेनियम से बने, यह रिसोर्स धरती माता की बदौलत ही हैं।

डिग्गी में आयोजित सभा में मौजूद लोग।

डिग्गी में आयोजित सभा में मौजूद लोग।

मीडिया से बात करते हुए भूपेन्द्र यादव ने कहा कि स्वेदशी भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए हमें आगे आने की जरूरत है, वही प्रकृति को बचाने के पौधे लगाना जरूरी है इस लिए हम सब एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं। वे एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने सवा लाख पौधे लगाकर अच्छा कार्य किया है।

केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा- देश मे जीएसटी की दरों को 10 से 15 प्रतिशत कम करके आम आदमी के जीवन को सरल करने का काम केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। वहीं खाने पीने की चीजों पर जीएसटी फ्री करने का काम किया है। हमें लोगों के जीवन मे परिवर्तन लाने का काम करना होगा।

डिग्गी में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का आज यादव समाज की ओर से भव्य स्वागत किया।

डिग्गी में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का आज यादव समाज की ओर से भव्य स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि आज विशेष दिन है। कल(22 सितंबर) से जीएसटी की दरें कम होने वाली है। लोगों के जीवन में राहत आने वाली है। टैक्स की जो उलझी हुई प्रणाली है उसे भी सरल बनाकर देश के जीवन में परिवर्तन लाने का रहे है। राजस्थान की पिछली सरकार में राजस्थान में जल जीवन मिशन घोटाले को देखा है, वहीं हमारी सरकार में घर घर जल और नल पंहुचाने का काम कर रहे हैं।

21वीं सदी के भारत के लिए शिक्षा और युवाओं पर हमें ध्यान देना है, इसके लिए प्रधानमंत्री ने शिक्षा के विस्तार की बात की है। देश के प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया और शिक्षा के विस्तार की बात की है, आज भारत दुनिया का सबसे सुरक्षित देश है।

हम जो रासायनिक खादों का जो इस्तेमाल कर रहे हैं, उससे धरती जहरीली ओर बंजर होती जा रही हैं। इसके लिए हमें प्रकृति और पर्यावरण बचाना होगा। हमे भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाना है, सरकार इसके लिए देश की जनता के साथ है।

कार्यक्रम में जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार अनूठा कार्य कर रही है। पेड़ लगाकर प्रकृति को बचा रहे हैं। आज भी एक साथ 25 हजार पेड़ लगाए है।

बता दें कि इससे पहले भी मंत्री चौधरी 60 हजार पौधे एक घंटे में लगवा चुके हैं और आज डिग्गी में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत 2 हजार पौधे लगाए है।

इस अवसर पर मंच पर देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, निवाई पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा ,पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया , कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading