फायर की घटना के चलते छात्रा घायल हो गई थी।
जोधपुर के ईस्ट जिले के मानजी का हत्था क्षेत्र में हुई फायरिंग को लेकर पुलिस ने बड़ी जानकारी दी है। जो बुलेट कोचिंग पढ़ने वाली छात्रा को लगी थी वह किसी सरकारी एजेंसी की बताई जा रही है। DCP ईस्ट अमित जैन ने इसको लेकर जानकारी दी।

डीसीपी अमित जैन ने मामले को लेकर जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बुलेट 7.62 mm की थी। ये प्रतिबंधित है। इसे सरकारी एजेंसियां या पुलिस ही इस्तेमाल करती है। इसलिए पुलिस आस पास की जगहों के CCTV फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आस पास की जगहों पर ड्यूटी करने वाले सिक्यूरिटी गार्ड से भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। हालांकि पीड़ित परिवार से भी पुलिस ने पूछताछ की जिसमें उन्होंने किसी के भी साथ दुश्मनी होने से इनकार किया है। ऐसे में कहीं ये एक्सीडेंटली हुआ फायर तो नहीं है इसको लेकर जांच की जा रही है।

पावटा में 13 अगस्त को कोचिंग छात्रा की कोहनी पर फायर हुआ था।
बता दें कि 13 अगस्त को महामंदिर थाना क्षेत्र के पावटा इलाके के मानजी का हत्था में ट्यूशन पढ़ने वाली एक छात्रा को बुलेट लग गई थी। इसके बाद उसे पहले पावटा के ही प्राइवेट हॉस्पिटल सनसिटी में लाया गया था। यहां से उसे MDM हॉस्पिटल में ले जाया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इसे फायर की बजाय पत्थर से चोट लगना बताया। हालांकि हॉस्पिटल की एक्सरे रिपोर्ट में कोहनी में लगी बुलेट दिखाई दी। इस मामले के बाद कमिश्नर ओमप्रकाश ने थाना अधिकारी को 17सीसी की चार्जशीट भी थमाई थी। प्रारंभिक तौर पर रंजिश की बात सामने आ रही थी, लेकिन अब जैसे जैसे जांच का दायरा आगे बढ़ता जा रहा है। पुलिस का मानना है कि एजेंसी के ही किसी सुरक्षाकर्मी से एक्सीडेंटली फायर हो गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments