![]()
नाथद्वारा में बेकाबू पिकअप वाहन मंदिर में घुसा
राजसमंद में बेकाबू पिकअप मंदिर की सीढ़ियों पर जा चढ़ा। मंदिर के बाहर फूल माला बेच रही एक महिला को भी चपेट में ले लिया, जिससे वो गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसा नाथद्वारा के सिंहाड़ स्थित हनुमान मंदिर के बाहर हुआ। घायल महिला को नाथद्वारा के हॉस्पिटल में इलाज जारी है।
स्थानीय पार्षद मुकेश लौहार ने बताया- फौज मोहल्ले की ओर से आ रहा पिकअप वाहन अचानक बेकाबू होकर सिंहाड़ तालाब के किनारे बने हनुमान मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ गया। उसकी चपेट में मंदिर के बाहर फूल माला बेच रही महिला गौरी माली भी आ गई, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर श्रीनाथजी मंदिर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। हादसे में मंदिर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई है।
श्रीनाथजी मंदिर पुलिस थाना इंचार्ज मोहन सिंह के अनुसार- हादसे के बाद गाड़ी को जब्त कर थाने लाया गया। वहीं गंभीर घायल महिला का इलाज नाथद्वारा के हॉस्पिटल में जारी है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। मामले में अभी तक किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments