![]()
डॉ. मंगल सिंह सामान्य अस्पताल में गुरुवार को एक दुर्लभ सर्जरी कर 22 सेंटीमीटर लंबी अपेंडिक्स को बाहर निकाला गया।
डॉ. मंगल सिंह सामान्य अस्पताल में गुरुवार को एक दुर्लभ सर्जरी की गई। सर्जरी में 22 सेंटीमीटर लंबी अपेंडिक्स को बाहर निकाला गया।
ऑपरेशन करने वाले सीनियर सर्जन एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि सामान्यतः अपेंडिक्स का साइज 5 से 15 सेंटीमीटर होता है। इस मरीज की अपेंडिक्स सामान्य से अधिक लंबी थी। मरीज की हालत भी बहुत अच्छी नहीं थी।
अपेंडिक्स में सूजन आने के कारण चारों तरफ मवाद जमा था। डॉक्टरों ने अच्छे से डिसेक्शन कर इतनी बड़ी अपेंडिक्स को बाहर निकाला। डॉक्टरों के अनुसार इससे पहले देेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेश में एक या दो केस ऐसे होंगे, जिसमें 22 सेंटीमीटर या इससे बड़ी अपेंडिक्स को निकाला गया हो।
डॉ.ध् आशीष ने बताया कि अगर मरीज समय पर नहीं आता या अपेंडिक्स फट जाती तो मरीज की जान को खतरा हो सकता था। उन्होंने बताया कि अपेंडिक्स का सही और एकमात्र इलाज ऑपरेशन ही है। अपेंडिक्स में सूजन आने पर जल्द से जल्द सर्जन से संपर्क कर उसको निकलवा लेना चाहिए।
दवाइयों से कुछ हद तक इस ऑपरेशन को टाला जा सकता है। परंतु इसका जड़ से इलाज ऑपरेशन से ही किया जा सकता है। मरीज को ऑपरेशन किए गए चार दिन हो गए हैं। मरीज अब स्वस्थ है।
इस ऑपरेशन को डॉ. आशीष शर्मा की टीम ने सफलतापूर्वक संपन्न किया। टीम में एनेस्थेटिक डॉक्टर सुनीता, सुनील, पूजा एवं नर्सिंग कर्मी भावना, संजय एवं योग्यता मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments