![]()
डूंगरपुर के सरोदा थाना पुलिस ने चाचा की हत्या के आरोपी भतीजों काे गिरफ्तार किया।
डूंगरपुर के सरोदा थाना पुलिस ने कराडा गांव में आपसी विवाद के चलते चाचा की लात-घुसों से पीट-पीट कर हत्या के मामले में आरोपी 2 भतीजों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा पुलिस उपाधीक्षक रूप सिंह ने बताया कि कराडा गांव निवासी शंकर परमार (58) व उसके दो भतीजे मुकेश व कालू परमार के बीच बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते 13 अगस्त को शंकर के पशुघर में दोनों भतीजों ने अपने चाचा शंकर के साथ मारपीट शुरू कर दी। भतीजों ने जमकर लात घुसे बरसाते हुए उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद दोनों आरोपी भतीजे फरार हो गए थे।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए आरोपी भतीजे मुकेश व कालू परमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments