☜ Click Here to Star Rating

उदयपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आज हुई बारिश के नजारे।

उदयपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आज दोपहर बाद से बारिश शुरू हो गई। शहर में सुखाड़िया सर्कल से लेकर आरके सर्कल तक कई जगह पानी भर गया। घासा पशु चिकित्सालय में भी जलभराव हो गया। सबसे ज्यादा बरसात गोगुंदा में दर्ज की गई है। वहीं आकाशीय बिजली गिरने से ए

.

शहर में दोपहर करीब डेढ़ बजे बारिश शुरू हुई। शहर के कई इलाकों में रिमझिम बारिश हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से मौसम में ठंडक हो गई। गुरुवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक बारिश वल्लभनगर, डाया, सलूंबर में 2-2 इंच तो सोमकागदर में डेढ़ और झाड़ोल में एक इंच हुई।

लाइव ब्लॉग का अपडेट नीचे देखे….

मावली के घासा गांव में तेज बारिश के बीच स्कूल से निकले छात्र भीगते हुए झूमे।

मावली के घासा गांव में तेज बारिश के बीच स्कूल से निकले छात्र भीगते हुए झूमे।

बारिश की 5 खास बातें

1. आज सुबह 8 से शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा गोगुंदा में बारिश हुई है। जल संसाधन विभाग के अनुसार उदयपुर के गोगुंदा में आज दिन भर में करीब पौने चार इंच बारिश हुई है।

2. उदयपुर शहर में दोपहर में अधिकांश हिस्सों में बारिश शुरू हुई। कुछ जगह तेज बारिश हुई। इनमें शोभागपुरा, 100 फीट रोड, आरके सर्कल आदि इलाके शामिल है। इसके अलावा शुरूआत में कलेक्टरी रोड, अस्पताल रोड आदि में रिमझिम बारिश हुई।

3. उदयपुर जिले के मावली ब्लॉक के घासा गांव में अच्छी बारिश हुई। वहां पर खेतों में पानी भर गया तो स्कूली बच्चों ने बारिश में भीगते हुए नहाते दिखे। यहां पशु चिकित्सालय में भी पानी भर गया था। नऊवा के पास रामसागर तालाब की चादर चल गई।

4. उदयपुर शहर में बारिश के दौरान सुखाड़िया सर्कल से लेकर आरके सर्कल आदि जगह पर पानी भर गया गया था। धीरे-धीरे पानी उतरा। खेमली में दुकानों में पानी भर गया।

5. आज गोगुंदा और अन्य क्षेत्रों में हुई अच्छी बारिश से अब इस क्षेत्र से जुड़े इलाकों में स्थित जलाशयों में अच्छी पानी की आवक होगी। टीड़ी क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

तस्वीरों में बारिश के नजारे…

उदयपुर जिले के घासा गांव में आज हुई बारिश के बाद सड़कों पर बहता पानी।

उदयपुर जिले के घासा गांव में आज हुई बारिश के बाद सड़कों पर बहता पानी।

बारिश के दौरान उदयपुर शहर के रूपसागर तालाब पर रिमझिम बारिश।

बारिश के दौरान उदयपुर शहर के रूपसागर तालाब पर रिमझिम बारिश।

उदयपुर के न्यू आरटीओ रोड पर बारिश की गिरती बूंदे

उदयपुर के न्यू आरटीओ रोड पर बारिश की गिरती बूंदे

उदयपुर के घासा गांव में बारिश के दौरान स्कूली छात्राओं ने भी भीगते हुए इंजॉय किया।

उदयपुर के घासा गांव में बारिश के दौरान स्कूली छात्राओं ने भी भीगते हुए इंजॉय किया।

उदयपुर शहर में आज बारिश के दौरान रूपसागर तालाब का नजारा और पीछे चित्रकूट नगर की पहाड़ियां जहां बादलों ने डेरा डाल रखा है।

उदयपुर शहर में आज बारिश के दौरान रूपसागर तालाब का नजारा और पीछे चित्रकूट नगर की पहाड़ियां जहां बादलों ने डेरा डाल रखा है।

फोटो वीडियो सहयोग : दिनेश वैष्णव, घासा, ओम पुरोहित खेमली और बंशीलाल मीणा टीड़ी

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading