उदयपुर में शाम को हुई बारिश के दौरान उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर टीडी के पास पानी भर गया।
उदयपुर शहर में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ। शहर और आसपास करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई।
उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर टीडी के पास भी शाम 5 बजे करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। वहां जावरजावर, परसाद, पडूना क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से अहमदाबाद हाईवे पर पानी भर गया।

उदयपुर शहर के आरके सर्कल पर शाम को बारिश के दौरान की तस्वीर।
शहर में भी तेज बारिश के दौरान कई जगह सड़कों पर पानी भर गया था। रात करीब आठ बजे बाद भी शहर में बूंदाबांदी के साथ बारिश हुई और तेज हवाएं भी चली।
उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर टीडी बस स्टैंड की यह तस्वीर है। यहां पर मुख्य हाइवे के ब्रिज से नीचे जो सर्विस रोड है वहां बारिश के दौरान दस दिन पहले सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसकी सुध अब तक नहीं ली। आज भी बारिश के दौरान यहां पर पानी बहते हुए टूटी सर्विस रोड से नीचे बहकर गया।

शाम को उदयपुर के फतहपुरा चौराहा पर बारिश रुकी थी तो आरके सर्कल की तरफ बारिश हो रही थी।
सेल्फी लेते उदयसागर झील में गिरा युवक, मौत
इधर, उदयपुर की उदयसागर झील किनारे सेल्फी लेते वक्त युवक झील में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस टीम को बुलाया।
करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद घटना स्थल से करीब 400 मीटर दूर शव मिला। शव को एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की पहचान भल्लों का गुड़ा निवासी गोपीलाल डांगी (27) के रूप में हुई है।
टीडी से इनपुट : बंशीलाल मीणा
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments