☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर में स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण करने पहुंचे नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता के पहुंचने पर हंगामा हो गया। मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस एक कार्यकर्ता की पिटाई कर द

.

दरअसल, झाबर सिंह खर्रा रात करीब 8 बजे उदयपुर शहर के भुवाणा चौराहा से प्रताप नगर चौराहा तक डेकोरेटिव पोल और स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण करने आए थे। लोकार्पण के बाद जब वे अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ रहे थे। इस बीच सामने से एक युवा आया। उसने कहा- मंत्री जी मुझे आपसे बात करनी है। ये ठीक नहीं कर रहे हैं। इस बीच उसके हाथ में काले झंडे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तत्काल उस युवक अरमान जैन के हाथ से काला झंडा खींच लिया।

इस बीच भीड़ में से अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवक को खींच लिया। कहा कि हाथ में काले झंडे से क्या करना चाहते हो। इस बीच उसको मंत्री से दूर कर दिया गया। फिर पिटाई शुरू कर दी। सड़क पर धक्का देकर दूर कर दिया। और फिर से हाथापाई की गई।

बाद में अरमान जैन और अन्य युवाओं को पुलिस ने पकड़ लिया। गाड़ी में बिठा दिया। इस दौरान एक भारी वाहन भी मौके से गुजरा, लेकिन अनहोनी होने से बच गई। करीब तीन युवक इसमें शामिल थे।

आगे फोटोज में देखिए घटनाक्रम…

यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता काले झंडे लेकर मंत्री झाबर सिंह खर्रा के पास पहुंचा।

यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता काले झंडे लेकर मंत्री झाबर सिंह खर्रा के पास पहुंचा।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अरमान जैन के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अरमान जैन के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अरमान जैन को पीटना शुरू कर दिया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अरमान जैन को पीटना शुरू कर दिया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अरमान जैन को सड़क की दूसरी तरफ धक्का दे दिया। इस दौरान एक ट्रक गुजर रहा था। हादसा होने से बच गया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अरमान जैन को सड़क की दूसरी तरफ धक्का दे दिया। इस दौरान एक ट्रक गुजर रहा था। हादसा होने से बच गया।

मंत्री बोले अनावश्यक हुल्लड़ हम बर्दाश्त नहीं करते

झाबर सिंह खर्रा ने कहा- हम तो गांव में पैदा हुए हैं। हमने बहुत कालिख देखी है। हमको काले झंडे का कोई असर नहीं होता है। हां कोई शा​लीनता से सकारात्मक तरीके से बात हमारे तक पहुंचाता है, उसको सुनते और शत प्रतिशत समाधान करते हैं। कोई अनावश्यक हुल्लड़ करके हम पर किसी प्रकार का दबाव बनाना चाहे तो हम न आज बर्दाश्त करते हैं। न पहले करते और न आगे करेंगे। इस दौरान राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा सहित यूडीए के कई अधिकारी मौजूद थे।

अरमान जैन बोले हमारे साथ हाथापाई की

यूथ कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव अरमान जैन ने कहा- जिन अधिकारियों से गलती हुई है। उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन इन लोगों ने हमारी बात सुनने की बजाय हमारे साथ हाथापाई की है। शहीदों का अपमान किया है। इसका नामकरण शहीद अभिनव नागौरी पर करने की बात करने आए थे। बाद में इन्होंने मंत्री खर्रा मुर्दाबाद के नारे लगाए और पुलिस उनको पकड़ कर ले गई।

जिलाध्यक्ष बोले – शालीनता से बात रखते

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा- अच्छा कार्यक्रम हो रहा था। मंत्री तक कई अन्य लोगों ने भी अपनी बात रखी और ज्ञापन दिए। इस तरह से कोई आकर माहौल खराब करके कार्यक्रम खराब करता है, यह ठीक नहीं है। अपनी बात रखने के लिए शालीनता से बात की जा सकती थी। राठौड़ ने इस दौरान पुलिस की टीम को भी कहां कि लोग काले झंडे लेकर आ गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading