![]()
भारतीय रेलवे ने फेस्टिवल सीजन के लिए उदयपुर-आसनसोल तक और आसनसोल-उदयपुर तक स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इस ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस ट्रेन के रूट में राजस्थान, बिहार, झारखंड होकर पश्चिम बंगाल के शहर शामिल है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09623, उदयपुर सिटी-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 30 सितंबर 2025 से 4 नवंबर 2025 तक (06 ट्रिप) करेगी।
ये ट्रेन उदयपुर सिटी से प्रत्येक मंगलवार को 16.05 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 23.10 बजे आगमन व 23.20 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को 04.55 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 09624, आसनसोल-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 2 अक्टूबर 2025 से 6 नवंबर 2025 तक (06 ट्रिप) करेगी। आसनसोल से प्रत्येक गुरुवार को 07.55 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 12.55 बजे आगमन व 13.05 बजे प्रस्थान कर 21.25 बजे उदयपुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी।
ये रूट और ठहराव रहेगा इस ट्रेन का इस रेल सेवा के मार्ग में राणाप्रताप नगर उदयपुर, मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, प.दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां, दानापुर, पटना, फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर व चितरंजन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
ट्रेन में होंगे 16 डिब्बे इस ट्रेन में 01 सैकण्ड एसी, 03 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनोमी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बो सहित कुल 16 डिब्बे होगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments