आक्रोशित लोगों ने बसों के कांच फोड़ दिए और उदयपुर-डबोक सर्विस रोड को जाम कर दिया।
उदयपुर में 8 साल की बच्ची से रेप के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए। डबोक थाने के सामने बड़ी संख्या में लोग जुटे और SDM, पुलिस और अन्य प्राइवेट गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके बाद उदयपुर-डबोक सर्विस रोड जाम कर दिया।
बिगड़ते हालात को देखते हुए अफसरों के साथ ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंचे और पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया। दोपहर में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने नाबालिग से रेप करना कबूल कर लिया।
इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे मामला शांत हुआ। पुलिस ने गाड़ियों पर पथराव करने के मामले में 39 लोगों को डिटेन किया है और 13 बाइक जब्त की गई है।
घटना से जुड़ी 2 PHOTOS..

उदयपुर में बच्ची से रेप के बाद माहौल गरमा गया। डबोक थाने के सामने भीड़ ने जमकर तोड़फोड़ की। एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया।

उदयपुर के डबोक थाना इलाके में बच्ची से रेप के बाद घटनास्थल से एफएसएल और डॉग स्क्वॉड ने सबूत जुटाए।
आरोपी ने डरा-धमकाकर बच्ची से किया रेप थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया- बच्ची रविवार की शाम करीब 7:30 बजे खेत पर गई थी। तभी एक व्यक्ति वहां आया और मुंह दबाकर बच्ची को पास की झाड़ियों की तरफ ले गया। फिर डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। बदहवास बच्ची जैसे-तैसे घर पहुंची। परिजनों को पूरी घटना बताई। बच्ची की हालत बिगड़ता देख उसे एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पीड़िता स्वस्थ है।
बसों में तोड़फोड़ और रोड किया जाम थानाधिकारी ने बताया- सोमवार सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में लोग डबोक थाने के बाहर जमा हो गए थे। उन्होंने आरोपी को जल्दी पकड़ने की मांग की। इसी दौरान अराजक तत्वों ने माहौल खराब करने के उद्देश्य से ये अफवाह फैला दी थी कि रेप पीड़िता का अस्पताल में निधन हो गया है। इससे भीड़ आक्रोशित हो गई और थाने पर पथराव शुरू कर दिया।
आक्रोशित भीड़ ने उदयपुर-डबोक सर्विस लेन से निकल रही बसों में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद रोड जाम कर दिया। गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। माहौल गर्माता देख एडिशनल एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, एसडीएम रमेश सिरवी सहित घासा, मावली और फतहनगर थानों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीमों ने जुटाए सबूत थानाधिकारी ने बताया- बच्ची ज्यादातर अपनी मां के साथ ही जाती थी। रविवार को वह अकेली चली गई। मौके से एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम ने सबूत जुटाए। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी भी खंगाले गए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही गाड़ियों पर पथराव करने के मामले में 39 लोगों को डिटेन किया है और 13 बाइक जब्त की गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments