करणी माता मंदिर में सोमवार सुबह आरती के समय पूजन करते हुए।
शारदीय नवरात्र में सोमवार से बाला किला स्थित करणी माता मंदिर मेला शुरू हो गया। सुबह 6 बजे आरती हुई। उसके बाद से भक्तों का आना शुरू हो गया। मेले तक भक्तों को बाइक लेकर जाने की अनुमति है। लेकिन मुख्य रोड व मंदिर परिसर से दूसरी तरफ कहीं भी जाना खतरे से

मंदिर के मुख्य गेट पर खड़ी बाइक। मेले तक बाइक लेकर आने की अनुमति दी है।
29 सितंबर तक दुपहिया वाहन ले जा सकेंगे
29 सितंबर तक दुपहिया वाहन से श्रद्धालु करणी माता मंदिर तक जा सकेंगे। करणी माता मंदिर के महंत घनश्याम शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह 7 बजे घट स्थापना की गई। प्रतिदिन सुबह 6.30 व शाम 6 बजे आरती होगी। दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। करणी माता मंदिर जाते समय दुपहिया वाहन पर दो लोगों को जाने की अनुमति होगी। वहीं चालक को हेलमेट पहनना जरूरी होगा।

करणी माता मंदिर रोड बारिश के दिनों में कई जगहों से टूट गया था। अब उसे अस्थाई तौर पर दुरुस्त कर बेरिकेडिंग की है। ताकि आमजन को नुकसान नहीं हो।
टाइग्रेस ने शावक भी जन्मा
इसी जंगल में टाइग्रेस एसटी 2303 ने शावक को जन्म दिया है। जिसका फोटो भी सामने आ चुका है। मंदिर के पास बावड़ी के निकट टाइग्रेस सबसे अधिक बार देखी गई है। इस कारण भक्तों को अधिक सावधानी की जरूरत है। वैसे मंदिर तक आने-जाने में कोई खतरा नहीं है। लेकिन जानबूझकर जंगल में घुसना बड़ा मुश्किल हो सकता है। सरिस्का के डीएफओ अभिमन्यु का कहना है कि बाघिन ने शावक जन्में है। इस कारण मानव दखल से एग्रेसिव हो सकती है। आमजन को जंगल में नहीं घुसना चाहिए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments