![]()
एसएफएस अग्रवाल फार्म सेक्टर-5 और 6 में बाइक सवार बदमाश पिछले दो दिन में दो पर्स स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पर्स लूट की यह वारदात सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी अभी तक बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो दिन
पर्स लूट की दोनों वारदात सोमवार और मंगवाल को शाम साढे 7 बजे हुई।पर्स लूटने के दाैरान सड़क पर गिरने से एक महिला के हाथ में फैक्चर हाे गया। इस संबंध में शिप्रापथ थाने में मामले दर्ज करवाएं गए है।
पहला केस 1. एसएफएस सेक्टर-6 पार्क के पास मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे सरोज सिंह निवासी एसएफएस बाजार से घर जा रही थी। उनके कंधे पर पर्स टंगा था। वे कॉलोनी के पार्क के नजदीक के पास से निकल रही थी इसी दाैरान सरोज सिंह के पीछे की और से बाइक सवार आया नजदीक आकर उसने झपट्टा मार कर पर्स छीन लिया। पर्स छीनने के दाैरान लगे झटके से सरोज सिंह हाथ के पंजे के बल नीचे गिरी। जिस से उनके पंजे में फैक्चर आ गया। जिस के बाद वह खुद ही उठकर घर पहुंची। इसके बाद परिजन नजदीक प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। उनके एक हाथ के पंजे में फैक्चर हाे गया। दूसरा केस 2. एसएफएस सेक्टर-5 में सोमवार की शाम करीब 7.45 बजे कौशल्या देवी के साथ लूट की वारदात हुई। वह भी बाजार से सामान लेकर घर जा रही थी। उनके साथ भी बाइक सवार बदमाश ने पर्स लूटने की वारदात की। पर्स में मोबाइल व नकदी थी।
दोनों केस में पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को पकड़ नहीं सकी हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कॉलोनी में दो बड़ी लूट की वारदात होने के बाद भी पुलिस की गश्त यहां पर नहीं हैं। यही कारण है कि बदमाश हर दिन कॉलोनी में वारदात कर रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments