![]()
जयपुर के करधनी थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी किये गए दो वाहन रिकवर किये। गिरफ्तार दोनों बदमाश पिछले कई सालों से वाहन चोरी की वारदात कर रहे थे। ये लोग ऑन डिमांड वाहन चोरी करते और फिर उसे जयपुर
डीसीपी वैस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि वैस्ट जिले के सभी थानाधिकारियों को वाहन चोरों पर नकेल कसने के लिए निर्देश दिये थे। जिस पर सभी थाना पुलिस ने अपने-अपने इलाके में रहने वाले बदमाशों पर कड़ी नजर रखना शुरू किया। करधनी थाना पुलिस ने संदिग्धों के यहां दबिश के दौरान तीन बदमाशों को डिटेन किया। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वह वाहन चोरी की वारदात कर अपने शौक पूरा किया करते हैं। जिस पर पुलिस टीम ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर बदमाशों की सूचना पर शिप्रापथ थाना इलाके से 1बाइक और1 स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार बादल सोनी (32) पुत्र बिहारी लाल सोनी निवासी मकान नं 210 गोपी नगर नो दुकान कालवाड रोड थाना करधनी,
विशाल वर्मा (28) पुत्र राकेश वर्मा निवासी मकान नं 21 मोती विहार गोकुलपुरा थाना करधनी और
संजय तिवाडी( 42) पुत्र अशोक कुमार निवासी मकान नं 57 गार्डन रेजीडेन्सी गोविन्दपुरा थाना करधनी जयपुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों ने शिप्रापथ जयपुर से स्कूटी नं आर जे 14 जे के 7812 व बाइक होण्डा होरनेट मोटर साईकिल नं आर जे 08 एस यू 2992 चुराई।इन वाहनों को पुलिस ने रिकवर कर लिया। वहीं अन्य वाहनों की रिकवरी के लिए बदमाशों को रिमांड पर लिया हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments