☜ Click Here to Star Rating



जयपुर पुलिस की दो महिला कॉन्स्टेबल ने नाबालिग से रेप करने की कोशिश के आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 3 अगस्त 2024 की थी। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी के चार साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। साइबर टीम की मदद से बिंदायका थाने क

.

डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया- अभियान सशक्त नारी जिम्मेदारी हमारी के तहत महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के सम्बन्ध मे थानों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को इन केसों में फरार बदमाशों को पकड़ने की कमान दी गई है। इसी क्रम में पुलिस थाना बिन्दायका का फरार बदमाश करण चौधरी उर्फ हैमराज चौधरी को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, 3 अगस्त 2024 को पीड़ित ने एक रिपोर्ट बिंदायका थाने में दी थी। इसमें बताया कि उसके घर के बाहर 8 से 9 लोग आए। इनमें दिनेश ढाका, राहुल शर्मा, मदन माहुल्या, मुकेश शर्मा, करण चौधरी भी शामिल थे। जो एक बुलेट बाइक, स्पलेंडर पर आए थे। इनके हाथों में लाठी-डंडे सरिया चाकू पाइप थे।

पीड़ित की भतीजी से जबरदस्ती का प्रयास किया

पीड़ित ने घर के बाहर खड़े होने से मना किया तो आरोपियों ने गाली गलौच शुरू करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी दीवार फांद कर घर में घुसे। पीड़ित और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। इस दौरान घर में पीड़ित की नाबालिग भतीजी थी। आरोपियों ने उससे जबरदस्ती करने का प्रयास किया। पीड़ित की पत्नी ने बीच बचाव कर बदमाशों को भगाया।

ये पहले हो चुके गिरफ्तार

बदमाश जाते हुए देख लेने की धमकी देकर गए। थाना पुलिस में रिपोर्ट दी गई। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दिनेश जाट, राहुल शर्मा, कुनाल शर्मा, मुकेश शर्मा को गिरफ्तार किया।

महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा में फरारी काटी

वारदात में शामिल करण चौधरी उर्फ हैमराज चौधरी (29) पुत्र कैलाश चन्द जाट फरार चल रह था। इसकी तलाश के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन मकान व रहने के सभी ठिकानों से गायब था। आरोपी महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा आदि स्थानों पर फरारी काट रहा था। इसकी कई राज्यों में तलाश की गई। वह पकड़े जाने के डर से स्थान बदल रहा था। इसकी तलाश के लिए साइबर सेल से डिटेल प्राप्त की गई। प्राप्त डिटेल का गहनता से अध्ययन किया गया। इसके बाद महिला कॉन्स्टेबल सरिता और रिंकू ने दबिश देकर करण चौधरी को फगोडियावाला में स्थित जैन मन्दिर के पीछे एक विला के अन्दर से पकड़ा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading