![]()
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा-2024 के लिए जयपुर में दो परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया है। आयोग के सहायक सचिव दयाकर शर्मा ने इसकी जानकारी दी।
7 और 8 सितंबर की परीक्षा के लिए सनफ्लावर एकेडमी, नांगल मोड़ की जगह श्री बालाजी शिक्षा मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीली की तलाई, आमेर को नया केंद्र बनाया गया है।
9, 11 और 12 सितंबर की सुबह की पारी के लिए राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, पानो का दरीबा की जगह सेंट माइकल सीनियर सैकेन्डरी स्कूल, सुभाष चौक, आमेर रोड को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है। इसलिए अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। नियमानुसार परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र के द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments