झालावाड़ पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया।
झालावाड़ पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली झालावाड़, भवानीमंडी थाना और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो अलग-अलग स्थानों से मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

झालावाड़ पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया है।
एसपी अमित कुमार के अनुसार पहली कार्रवाई में मानसिंह होटल के सामने से हेमंत उर्फ चिंटू को पकड़ा गया। उसके पास से 235 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि यह चरस कोटा के नयापुरा निवासी आकिब शेरखान से लाया था।
दूसरी कार्रवाई भवानीमंडी में की गई। सीआई रमेशचंद मीणा के नेतृत्व में टीम ने रेलवे स्टेशन के पास पीली कोठी से नरेंद्र अहीर को पकड़ा। उसके पास से 6 ग्राम एमडीएमए पाउडर मिला। नरेंद्र ने बताया कि यह मादक पदार्थ मध्य प्रदेश के भानपुरा के मालीपुरा निवासी अमीन पठान से लाया था। इसे भवानीमंडी के सरफराज को देना था, जो अभी फरार है।
डिप्टी हर्षराज सिंह खरेड़ा के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments