☜ Click Here to Star Rating


निजी बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए।

डीडवाना-कुचामन जिले के मौलासर कस्बे के पास मेगा हाईवे पर शुक्रवार निजी बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए। हादसे में बस और कार दोनों ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

.

हादसे के बाद बस कार के ऊपर पलट गई।

हादसे के बाद बस कार के ऊपर पलट गई।

निजी बस कुचामन से डीडवाना की ओर जा रही थी, वहीं कार डीकावा गांव की तरफ से मौलासर आ रही थी। जैसे ही कार और बस बायपास पर पहुंचे, दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह पिचक गई और उसमें सवार लोग फंस गए। हादसे में बस में बैठे यात्री भी घायल हुए हैं।

एम्बुलेंस की मदद से मौलासर, डीडवाना और कुचामन अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।

एम्बुलेंस की मदद से मौलासर, डीडवाना और कुचामन अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।

हादसे की सूचना पर मौलासर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से मौलासर, डीडवाना और कुचामन अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को जयपुर रेफर किया गया है।

डॉक्टरों ने एक महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है और मामले की जांच जारी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading