![]()
धोरीमन्ना उपखंड क्षेत्र के खरड़, अजाणियों की ढाणी, रावों की बेरी, लुखु, आदर्श लूखू, दूधू, नेड़ीनाडी, गडरा, कोजा, भलीसर, मीठड़ा खुर्द, सुदाबेरी और कातरला खिलेरियान सहित कई गांवों में रविवार को जमकर बारिश हुई। किसानों के खेतों में बाजरा और ग्वार की फसल
.
वहीं मूंग-मोठ काटकर खुले में ढेरियों में रखी गई थी। बारिश के कारण खेतों में काटकर सुखाने के लिए रखी गई बाजरे सहित अन्य फसलें पानी में डूब गई है। कुछ लोगों ने ही फसलें इकट्ठी करके ढक दी थी, जबकि अधिकांश की फसलें खेतों में ही पड़ी है। यह तस्वीर गडरा गांव के एक खेत की है, जहां बाजरे की फसल बारिश के पानी में डूब गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments