![]()
धौलपुर प्रशासन ने तीर्थराज मचकुंड मेले की तैयारियों का लिया जायजा।
धौलपुर के ऐतिहासिक तीर्थराज मचकुंड पर 28 और 29 अगस्त को दो दिवसीय मेला होगा। मेला मजिस्ट्रेट डॉ. साधना शर्मा और एडीएम हरिराम मीणा ने शनिवार को मेला स्थल का निरीक्षण किया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेला क्षेत्र के मुख्य 10 घाटों पर जाली लगाई जाएगी। क्षतिग्रस्त घाटों को बंद रखा जाएगा। पश्चिमी घाटों को पूरी तरह सील किया जाएगा। सभी घाटों पर रस्से से बैरिकेडिंग होगी। नागरिक सुरक्षा बल के जवान प्रमुख घाटों पर तैनात रहेंगे।
मेला परिसर और परिक्रमा मार्ग में दुकानें और भंडार नहीं लगेंगे। हर 100 मीटर पर लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे। मेले की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। पांच कंट्रोल रूम से इनकी निगरानी होगी। वाटर वर्क्स पर विशेष बैरिकेडिंग की जाएगी।
नगर परिषद मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगा रही है। पूरे मेला क्षेत्र की नियमित सफाई और कचरा निपटारे की व्यवस्था की गई है।
मेला अधिकारी हरीराम मीणा ने बताया कि कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और मेला क्षेत्र में स्वच्छता एवं शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments