29 सितंबर को जयपुर में हुई थी मौत, हत्या का मामला दर्ज है
सीकर| गत दिनों पहले जयपुर में सीकर के एक युवक की मौत के मामले में शुक्रवार को दो कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया गया। इसके अलावा एसपी के दो गनमैन व चालक के खिलाफ अन्य दूसरे प्रकार की शिकायतें मिलने पर इन तीनों को लाइन हाजिर कर दिया गया। हालांकि पांचों पुलिस कर्मियों पर की गई कार्रवाई पर पुलिस के अधिकारियों ने स्टेटमेंट देने से मना कर दिया और इसे विभाग का अंदरूनी मामला बताया है।
सस्पेंड होने वालों में कांस्टेबल प्रदीप और मुकेश शामिल है। कांस्टेबल प्रदीप और मुकेश पर मृतक मनीष के परिजनों का आरोप था कि प्रदीप 29 सितंबर की रात मनीष के साथ था। जबकि कांस्टेबल मुकेश उसी होटल पर खाना खाने गया था। जहां पार्टी के दौरान 5600 और 0056 ग्रुप के कुछ लोग बैठे हुए थे। लाइन हाजिर होने वालों में एसपी के गनमैन नरेंद्र, प्रदीप और चालक नरेंद्र शामिल है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इनके खिलाफ काफी शिकायतें मिल रही थी। जिनकी जांच होने तक इनको लाइन हाजिर किया गया है। कुछ दिन पहले दादिया थाना इलाके के युवक मनीष भामू की जयपुर में मौत हो गई थी। इस पर उसके परिजनों ने मनीष की हत्या होने का आरोप लगाते हुए कांस्टेबल प्रदीप व मुकेश पर भी इसमें शामिल होने की आशंका जाहिर की थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments