पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती हादसे में घायल हुए रामदेवरा जातरू।
पाली में बुधवार को सड़क पर अचानक नील गाय आने पर कैम्पर सवार ने ब्रेक लगा दिए। इतने में पीछे से दूसरी कैम्पर गाड़ी उससे टकरा गई। हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार करीब 27 जने घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए गुड़ा एंदला, गुंदोज और पाली लाया गया। घटना की ज

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में हादसे में घायल हुई महिला का उपचार करते हुए चिकित्साकर्मी।
जानकारी के अनुसार नागौर जिले के रहने वाले जातरूओं का जत्था रामदेवरा दर्शन कर वापस दो कैम्पर गाड़ियों में आ रहा था। बुधवार दोपहर को कीरवा गांव के निकट अचानक कैम्पर गाड़ी के आगे नील गाय आ गई। जैसे ही कैम्पर के ड्राइवर ने ब्रेक लगाए। पीछे से दूसरी गाड़ी उससे टकरा गई। इस हादसे में दोनो गाड़ियों में सवार रामदेवरा जातरू उछल कर नीचे गिर गए। तो कई जने गाड़ी में ही फंस गए। सूचना पर गुड़ा एंदला थाने के गुंदोज चौकी प्रभारी चम्पालाल प्रजापत मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और घायलों को गुंदोज, गुड़ा एंदला और पाली हॉस्पिटल भेजा। बाद में क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क किनारे करवाया।
कलेक्टर, एडीएम भी पहुंचे हॉस्पिटल
घटना की जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर एलएन मंत्री, एडीएम बजरंग सिंह, एडीएम अश्वनी के पंवार, एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत, सीओ ग्रामीण रतनाराम देवासी भी बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हादसे में बड़ी संख्या में रामदेवरा जातरूओं के घायल होने की सूचना पर बांगड़ हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ कैलाश परिहार भी ट्रोमा वार्ड पहुंचे और यहां अतिरिक्त डॉक्टर्स और नर्सिंगकर्मियों को लगाया ताकि घायलों को तुरंत उपचार मिल सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments