![]()
सिरोही के स्वरूपगंज कस्बे में सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर घायल हो गए।
सिरोही के स्वरूपगंज कस्बे में मंगलवार दोपहर सर्विस रोड पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के सर्विस रोड पर यह दुर्घटना हुई। बाइक पर सवार मुदरला आबूरोड निवासी लक्ष्मण पुत्र मंसाराम और धनाराम पुत्र रामाराम गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस 108 मौके पर पहुंची। दोनों गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना पर स्वरूपगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने रवाना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments