![]()
नदबई-कुम्हेर सड़क मार्ग पर शुक्रवार देर रात गांव मेढ़ाचोली के पास दो कारों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
टायर फटने से हुई भिड़ंत जानकारी के अनुसार, गांव कलसाड़ा निवासी सतीश (43) पुत्र बनेसिंह, सहदेव (35) पुत्र सियाराम, विष्णु (35) पुत्र द्वारिका और अनिल (40) पुत्र ज्वाला ईको कार में सावरा होकर अपने गांव लौट रहे थे। तभी गांव मेढ़ाचोली के पास उनकी कार का टायर अचानक फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई।
टक्कर में कार का अगला हिस्सा चकनाचूर भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि, ईको कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फंसे हुए घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती गंभीर रूप से घायल हुए चारों व्यक्तियों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो घायलों को कुम्हेर की 108 एम्बुलेंस से और दो घायलों को निजी वाहन से नदबई के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
चारों की हालत गंभीर, भरतपुर रेफर नदबई जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चारों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें भरतपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी कार में सवार लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments