☜ Click Here to Star Rating


सड़क शिलान्यास समारोह में मंत्री पटेल और शेखावत का स्वागत करते लोग।

बजट घोषणा 2024- 25 के तहत 9 करोड़ रुपए की लागत के अटल प्रगति पथ निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास समारोह मंगलवार को पशु मेला मैदान पाल में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगारा

.

डबल इंजन की सरकार लोक कल्याण के लिए कटिबद्ध

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री शेखावत ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार लोक कल्याण के लिए कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा मोदी सरकार में भ्रष्टाचार में कमी आई, देश की सीमाएं सुरक्षित हुई, आतंकवाद पर अंकुश लगा और देश की अर्थव्यवस्था तेज गति से आगे बढ़ी है।

अर्थव्यवस्था और टैक्स स्ट्रक्चर में किए क्रांतिकारी परिवर्तन

शेखावत ने कहा मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था और टैक्स स्ट्रक्चर में क्रांतिकारी परिवर्तन किए। जिसकी बदौलत आज भारत विश्व की चार प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाने लगा। उन्होंने कहा ‘एक राष्ट्र एक कर और एक बाजार’ के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए वर्ष 2017 में जीएसटी कानून लाया गया। जिसकी बदौलत देश का सवा तीन गुना टैक्स कलेक्शन बढ़ा और विकास के कार्यों के लिए अधिक धन उपलब्ध होने लगा। उन्होंने कहा टैक्स रिफॉर्म्स के कारण टैक्सपेयर्स की संख्या 65 लाख से बढ़कर एक करोड़ 65 लाख हो गई है।

कार्यक्रम उपस्थित लोगों से बात करते मंत्री शेखावत और पटेल।

कार्यक्रम उपस्थित लोगों से बात करते मंत्री शेखावत और पटेल।

स्वदेशी के उपयोग को अधिकाधिक बढ़ावा देने का किया आह्वान

शेखावत ने कहा नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म से देश के हर नागरिक की प्रत्यक्ष बचत होगी। उन्होंने कहा दैनिक उपयोग की प्रत्येक वस्तु पर लगभग 0 या 5 प्रतिशत ही जीएसटी लगेगी। उन्होंने कहा जीएसटी रिफॉर्म के कारण एक वर्ष में देश के नागरिकों की 2.50 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी।

उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान करते हुए कहा हमें स्वदेशी के उपयोग को अधिकाधिक बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के संकल्प साकार करना है।

राजस्थान में बनेंगे 9 ग्रीन एक्सप्रेस वे

संसदीय कार्य मंत्री पटेल ने कहा माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकसित सड़क तंत्र निर्माण के लिए कृत संकल्पित हैं। उन्होंने कहा महज डेढ़ वर्ष में 21 हजार 650 करोड रुपये व्यय कर 30 हजार 381 किमी सड़कों के विकास का कार्य करवाया गया है।उन्होंने कहा राजस्थान को चार भागों में बांट कर अत्याधुनिक 9 ग्रीन एक्सप्रेस वे का निर्माण करवाया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री पटेल।

कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री पटेल।

पटेल ने कहा लूणी के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से 315 करोड़ 68 लाख रूपये के 298.15 किलोमीटर के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत करवाए गए है। उन्होंने कहा सांगरिया में सैटलाइट अस्पताल, केरू में ट्रॉमा सेंटर,कुड़ी में सीएचसी और 3 पीएचसी स्वीकृत करवाई गई।

उच्च शिक्षा के बेहतर अवसरों के लिए झंवर और केरू में खोले नए महाविद्यालय

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा क्षेत्र में समुचित विद्युत आपूर्ति के लिए 2 नए 132 केवी और एक 33 केवी का जीएसएस स्वीकृत करवाया गया है। उन्होंने कहा क्षेत्र में उच्च शिक्षा के बेहतर अवसरों के लिए झंवर और केरू में नवीन महाविद्यालय प्रारंभ किए गए है।

इन कार्यों का शिलान्यास

– पाल पशु मेला सड़क से राजकीय विद्यालय तक अटल प्रगति पथ ( 3 किमी) लागत 4.50 करोड़ रुपये।

– सीपियों की प्याऊ से पाली रोड़ तक अटल प्रगति पथ (सांगरिया) निर्माण कार्य (3 किमी) लागत 4.50 करोड़ रूपये।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में सरपंच पाल भल्लाराम सारण, सांगरिया सरपंच तेजाराम चौधरी, जिला परिषद सदस्य चैनाराम पटेल, राजेन्द्र प्रसाद मेघवाल, मुल्तानराम, तुलसीराम मेघवाल, शैलाराम सारण, श्याम खीचड़, गणेश बीजाणी, छोटू सिंह राठौड़, रावतराम बिंजारिया, गुमानराम देवासी, श्रवण पटेल, राकेश बिश्नोई, पूसाराम सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading