![]()
पुलिस दोनो आरोपियों को अस्पताल में स्वास्थ्य परिक्षण के लिए लेकर आई
अलवर शहर के रोड नंबर-2 स्थित गोयल इलेक्ट्रिकल्स के शोरूम में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
चौथी मंजिल पर चढ कर नीचे उतरे थे चोर।
मामला 15 अगस्त देर रात करीब 2 बजे का है। शोरूम में चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वीडियो में तीन चोर चौथी मंजिल से एक-एक कर नीचे उतरते और फिर मास्टर चाबी से गल्ला तोड़ते दिखाई दिए थे। चोर करीब 88 हजार रुपए नगद और कई दस्तावेज लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में शोरूम मालिक रिंकू गोयल ने बताया था कि जब सुबह रोजाना की तरह दुकान खोली तो काउंटर का गल्ला खुला हुआ मिला। पहले स्टाफ पर शक हुआ, लेकिन बाद में सीसीटीवी खंगालने पर चोरी की वारदात सामने आई थी। एक के बाद एक तीन चोर दुकान में घुसे, नकदी और दस्तावेज चोरी किए तथा सामान को बिखेर दिया।
पुलिस ने चारो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इस घटना के बाद शोरूम मालिक ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में जांच करते हुए पुलिस ने पहले सचिन जाटव और खेमचंद कोली को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब पुलिस ने दो और आरोपी देवेश और मोहित को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली थाने के एएसआई इलियास खान ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी देवेश और मोहित से पूछताछ जारी है तथा चोरी का माल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड लिया जाएगा
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments