![]()
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के प्रयास करने के आरोपी
जमीन विवाद के मामले अन्य लोगों के साथ मिल कर बेटे की हत्या का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने पिता समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त दो बोलेरों केम्पर भी जब्त किया हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।
थानाधिकारी तेजूसिंह ने प्रार्थी सिकवाड़ा कानाराम पुत्र रामाराम देवासी ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी जमीन सिकवाड़ा में आई हुई हैं। प्रार्थी के पिता रामाराम ने अपनी जमीन को हुकमसिंह पुत्र पीरसिंह राजपूत निवासी धानसा व दिनेशकुमार हिरागर निवासी सियाणा को बेचान करने पर प्रार्थी पक्ष भीमाराम ने म्यूटेशन पर रोक लगाने के लिये कोर्ट में दावा पेश किया। जिसको लेकर 4 अगस्त को प्रार्थी कानाराम के साथ रामसीन में सिकवाडा रोड पर आरोपी रामाराम पुत्र वीरमाराम देवासी व उसके साथ 03 कैपर ढोले में 08-10 लोग बाहर से सवार होकर आये तथा कानाराम व भीमाराम के साथ जान से मारने की नियत से तीन कैपर ट्रोले से मुस्तगीस के पिकअप ट्रोले के टक्कर मारना व लोहे की नली एवं लाठियो से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया। जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए। 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार किया।
इनकों किया गिरफ्तार
प्राथी के पिता रामसीन के सिकवाड़ा निवासी रामाराम पुत्र वीरमाराम देवासी,सिवणा निवासी दिनेश पुत्र कालाराम देवासी,रायपुरियां निवासी अमराराम पुत्र हकमाराम देवासी, महेन्द्र कुमार पुत्र सवाराम जाति सरगरा को गिरफतार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन 2 कैपर ट्रोले को जब्त किया हैं। घटना में अन्य आरोपियों को ट्रेस आउट कर नामजद किया जा चुका हैं। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यवाही पुलिस टीम में थानाधिकारी तेजूसिंह, हैडकांस्टेबल रमेशचन्द्र, महेन्द्रसिंह,कांस्टेबल नरपतसिंह, जयंतीलाल,ओमप्रकाश व कुलदीपसिंह मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments