![]()
टोंक में नाबालिग कोचिंग छात्रा से छेड़छाड़ करने के प्रयास में एक शादीशुदा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पढ़ने जाते समय छात्रा का रास्ते में पीछा कर छेड़छाड़ करने का प्रयास करता था। साथ ही इंस्टाग्राम पर ली गई फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने
नाबालिग छात्रा के पिता ने 24 सितंबर को एसपी से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक शादीशुदा है।
कोतवाली सीआई भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि आरोपी युवक मोहम्मद युनुस खान के पास से एंड्रायड मोबाइल फोन जब्त किया गया है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
वैष्णव ने बताया कि फरियादी ने 24 सितंबर को एसपी राजेश मीना से मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उसी दिन आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी। आज शहर के एक निजी हॉस्पिटल से इसे दबोच लिया, जहां उसकी मां भर्ती थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments