हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
स्कूल से घर जा रहे तीन सगे भाई, बहिन को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे एक की मौत हो गई। वहीं भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना इलाके बाछड़ाऊ-बामणोर गांव रोड शाम करीब 5 बजे की है। सूचना मिलने पर धोरीमन्ना पुलिस मौके पर पह
पुलिस के अनुसार बाछड़ाऊ निवासी भभूताराम (17) पुत्र भोमाराम उसका भाई जूंजाराम (10) बहन ममता (13) तीनों एक ही स्कूल में पढ़ते है। शाम को स्कूल छुट्टी के बाद तीनों पैदल-पैदल घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बाछड़ाऊ-बामणोर गांव रोड पर ट्रक (12 चक्का) ने तीनों को टक्कर मार दी। इससे भभूताराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके छोटे भाई जूंजाराम व बहन ममता दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रेफर कर दिया गया। बहन का इलाज बाड़मेर हॉस्पिटल में चल रहा है। वहीं भाई को बाड़मेर से जोधपुर रेफर कर दिया गया है।

मृतक भोमाराम (फाइल फोटो)
वहीं मृतक के शव को धोरीमन्नान हॉस्पिटल की शिफ्ट करवाया गया। वहां पर पुलिस ने मृतकों के चाचा मानाराम पुत्र खेताराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।
हैड कांस्टेबल वीरम खान ने बताया- ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया है। वहीं ट्रक को जब्त कर लिया है। मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं हादसे की जांच पड़ताल की जा रही है।
इनपुट : दिनेश ढाका
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments