![]()
वीर शहीद अमरचंद झुंझार महाराज का 60वां शहीद दिवस झोटवाड़ा स्थित बालाजी झुंझार जी धाम, राणा प्रताप नगर में धूमधाम से मनाया गया। तीन दिन तक चले इस आयोजन में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। महिला समिति के मंगल गीतों से शुरुआत हुई, विराट पदयात्रा निकाली गई, फ
10 हजार से ज्यादा भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की पदयात्रा के बाद विशाल भंडारा हुआ, जिसमें 10 हजार से ज्यादा भक्तों ने बैठकर पंगत प्रसादी ग्रहण की। रात में आयोजित विशाल जागरण में शेखावाटी के संतजनों और झुंझार परिवार के भक्तों ने भजनों के जरिए महाराज का गुणगान किया। इसी दौरान रात्रि 1:15 बजे आतिशबाजी कर महाराज को सलामी दी गई।
ध्वजारोहण और पुष्पांजलि के साथ समापन 15 सितंबर को सुबह 10:15 बजे ध्वजारोहण हुआ और भजनों के साथ पुष्पांजलि अर्पित की गई। शाम को महाराज को भोग लगाया गया और प्रसाद वितरण कर तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में महिला समिति की अध्यक्ष उर्मिला पारीक और सेवक कपिल पारीक ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments