![]()
प्रतापगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। बुधवार को दोपहर 12 बजे जीरो माइल चौराहे पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह कुलथाना ने राजीव गांधी के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का मार्ग प्रशस्त किया। सूचना-प्रौद्योगिकी, पंचायतीराज व्यवस्था और युवा सशक्तिकरण में उनका योगदान अमिट है।
जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष रवि प्रकाश ओझा ने कहा कि राजीव गांधी ने गरीब, किसान और आमजन के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके आदर्श आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments