![]()
दौसा में रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई। उनका सिलेक्शन विवादों से घिरी सब-इंस्पेक्टर भर्ती-2021 में हुआ था। पुलिस के अनुसार हादसा सोमवार रात का है। ट्रेनी एसआई राजेंद्र सैनी (30) दौसा में अपने भाई से
बताया जा रहा है कि 13 दिन पहले एक वॉट्सऐप ग्रुप में भी डिप्रेशन भरी पोस्ट उन्होंने शेयर की थी। इसमें लिखा था कि-शादी करूं या पढ़ाई करूं। कुछ समझ नहीं आ रहा है।
धौलपुर में थी पोस्टिंग
पुलिस के अनुसार राजेंद्र कुमार सैनी साल 2021 में सब इंस्पेक्टर में सिलेक्ट हुए थे। अभी वे धौलपुर पुलिस लाइन में पोस्टेड थे। सब इंस्पेक्टर भर्ती विवाद के चलते वे दूसरी प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहे थे।
उनका भाई दौसा में रहता है और वे उनसे मिलने आए थे। पुलिस का कहना है कि ये स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने डिप्रेशन में आकर सुसाइड किया है या फिर ये हादसा है।
बहन की शादी और पिता की बीमारी से परेशानी में
राजेंद्र ने आरपीए में ट्रेनिंग के दौरान बने साथियों के वॉट्सऐप ग्रुप में 3 सितंबर को एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें लिखा था कि-मैं मेरी शादी करूं या सिस्टर की या आगे पढ़ाई करूं। कुछ समझ नहीं आ रहा है।
पापा की तबीयत ऐसी है कि कब स्वर्ग सिधार जाए पता नहीं। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद कई साथियों ने राजेंद्र को हिम्मत देने वाले मैसेज किए थे, लेकिन राजेंद्र ने किसी मैसेज का जवाब नहीं दिया।
हालांकि कुछ साथियों से मोबाइल पर जरूर बात की थी। मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्मॉर्टम किया जाएगा। आगे की जांच जीआरपी थाना पुलिस करेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments