☜ Click Here to Star Rating


अजमेर जिले के नसीराबाद नेशनल हाइवे संख्या 48 पर रामसर बाईपास पुलिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बाइक के टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक के ट्रेलर के टायर के नीचे आने से मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई।

.

दुर्घटना की सूचना मिलने पर नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पंहुचकर मृतक नसीराबाद के सुत्तरखाना मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश गुर्जर (69) पुत्र छीतरमल गुर्जर का शव कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में पंहुचाया। पुलिस ने घटना स्थल से टक्कर मारने वाले ट्रेलर को जब्त कर लिया।

मृतक ओमप्रकाश

मृतक ओमप्रकाश

जानकारी के अनुसार मृतक ओमप्रकाश गुर्जर देराठू मार्ग स्थित एक निजि स्कूल के बस पर चालक था और मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को बस में स्कूल छेड़कर देराठू बाईपास चौराहे पर बस का काम करवा रहा था और बस चालक अोमप्रकाश बस का सामान लेने हेतु नसीराबाद सिटी की तरफ आ रहा था।

इसी दौरान एक ट्रेलर ने ओमप्रकाश की बाइक के टक्कर मार दी। जिससे ओमप्रकाश बाइक से नीचे गिरकर ट्रेलर के टायर के नीचे आ गया और टायर से कुचलने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। सदर थाना पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी।

(इनपुट-सुधीर मित्तल,रियाज अहमद,नसीराबाद)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading