☜ Click Here to Star Rating



भास्कर न्यूज | अलवर मानसून की भारी बारिश का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा। सरिस्का के बाद देर रात अलवर शहर में मूसलाधार हुई। दो घंटे में 90 मिमी पानी बरसने से कई इलाकों में जलभराव हो गया। रामगढ़ में तेज बारिश के चलते करीब एक दर्जन दुकानों की दीवारें ढह ग

.

उधर, मालाखेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को रूपारेल नदी में नहाते वक्त बहे युवक का शव रविवार सुबह मिल गया। मृतक शाहीन (20) सोहनपुर की पुलिया से नदी में कूदकर नहा रहा था। अचानक बहाव बढ़ने से पानी में बह गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। रविवार शाम 4 बजे समाप्त 24 घंटे में सर्वाधिक 93 मिमी बारिश थानागाजी में हुई। शहर के समीप सिलीसेढ़ में 9 वें दिन भी चादर चली। किशोरी के जैतपुर बांध में भी 2 फीट पानी आया।

अब इसमें 12 फीट पानी है। जिले के 21 में से 9 भरे हुए हैं। .आगे क्या : मौसम विभाग ने अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सोमवार को भी बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश का दौर 3 सितंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान कहीं तो कहीं तेज बारिश का पूर्वानुमान है। शनिवार रात 12 से रात 2.30 बजे तक अलवर शहर में मूसलाधार बारिश से पारा नीचे आया।

.कहां कितनी बारिश: थानागाजी में 93, कठूमर में 69, रामगढ़ में 66, तिजारा में 65, टपूकड़ा में 35, क सिलीसेढ़ में 32, बहादुरपुर में 31, जयसमंद में 17, गोविंदगढ़ में 22, मालाखेड़ा में 15, कोटकासिम में 10, रामगढ़ में 5, मंगलसर व किशनगढ़बास में 4, नीमराना, लक्ष्मणगढ़ व मुंडावर में 3- 3, बानसूर में 1 मिमी बारिश हुई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading