☜ Click Here to Star Rating



केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को ज्ञापन देते टोंक सवाई माधोपुर सांसद।

सवाई माधोपुर और करौली जिले की सीमा पर बनने वाले डूंगरी बांध का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। डूंगरी बांध के विरोध में 76 गांवों के ग्रामीण महापंचायत कर चुके है। जिसके बाद टोंक सवाई माधोपुर सांसद हरीश चन्द्र मीणा ने आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर पाटिल

.

जनभावनाओं से कराया अवगत

इस दौरान सांसद मीणा ने मंत्री को राम जल सेतु लिंक परियोजना (पीकेसी–ईआरसीपी) के अन्तर्गत खंडार तहसील क्षेत्र में प्रस्तावित डूंगरी बांध के निर्माण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की। सांसद हरीश चंद्र ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री पाटिल को को स्थानीय क्षेत्रवासियों की मांगों एवं जनभावनाओं से अवगत करवाया।

सांसद हरीश चंद्र मीणा ने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत स्थानीय क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों की स्वीकृति और ग्राम सभाएं आयोजित किए बिना डूंगरी बांध निर्माण हेतु भू अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। जिससे स्थानीय क्षेत्रवासियों में भ्रम की स्थिति बन गई है। क्षेत्र में तरह तरह की अफवाहें फैल रही है।

केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन

इस दौरान जल शक्ति मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से वार्ता करने के बाद सांसद मीणा को आश्वस्त किया कि जनसहमति के बिना किसी भी प्रकार का कोई कार्य बिल्कुल भी नहीं किया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading