![]()
झालावाड़ में रीछवा ग्रामवासियों ने इकवासा टोल प्लाजा पर टोल वसूली को लेकर कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों की मांग है कि ग्राम रीछवा के निजी वाहनों के लिए टोल वापस फ्री किया जाए।
ज्ञापन में बताया गया कि टोल प्लाजा ग्राम से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पिछले तीन वर्षों से रीछवा वासियों के वाहनों को इस टोल पर छूट मिलती रही थी। लेकिन 1 अक्टूबर से नए ठेकेदार द्वारा टोल वसूली शुरू कर दी गई है।
ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने टोल प्लाजा कर्मियों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन कर्मियों ने उनकी बात नहीं सुनी और अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज की।
रीछवा वासियों ने कलेक्टर से आग्रह किया कि टोल उनकी सुविधा के अनुसार पुनः फ्री किया जाए। कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में शरीफ मोहम्मद, ऐफ़ाज मोहम्मद, अशफाक खान, शोभाराम मीणा, राजेश कुमार, महावीर गुर्जर, बनवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments