![]()
बाड़मेर जिले की धोरीमना पुलिस ने घर से लाखों रुपए व सोने के आभूषण चोरी का खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चुराए रुपए व सोने की चैन को बरामद कर लिया है। आरोपी धोरीमना में टाइल्स का काम करता है। चोरी के बाद जयपुर भाग गया था। फिलहा
पुलिस के अनुसार धोरीमन्ना आलमसरिया निवासी चुतराराम ने 11 सितंबर को धोरीमना थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि गांव धोरीमना से गुड़ामालानी रोड स्थित किशनाराम थोरी के आवासीय मकान में किराए पर परिवार समेत निवास करता हूं। 10 सितंबर को चोरों ने घर में घुसकर तिजौरी, अलमारी में रखे 2 लाख 92 हजार रुपए, एक सोने की चैन सवा तोले चोरी कर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया।
धोरीमना थानाधिकारी बगडूराम ने बताया- पुलिस टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। वहींआसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगला और लोगों से पूछताछ की। वहीं धोरीमन्ना थाने के हैड कांस्टेबल वीरम खान के नेत़त्व में टीम बनाई गई। टीम ने सूचना व तकनीकी के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी ली गई। कस्बे में टाइल्स का कार्य करने वाले राजेंद्र कुमार पुत्र लक्ष्मणसिंह निवासी आसटी कला गोविंदगढ़ जयपुर चोरी की वारदात को अंजाम देना जानकारी में आए। इस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कस्बा धोरीमन्ना, बाड़मेर, जोधपुर और जयपुर में तलाश की। जयपुर के कुंडावा से डिटेन किया गया। उसने आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चुराए गए रुपए व सोने की चैन बरामद की गई। पुलिस फिलहाल आरोपी अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में हैड कांस्टेबल दुर्गाराम, कांस्टेबल मनोज कुमार, वेलाराम, दिनेश और भूपेंद्र सिंह शामिल है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments