![]()
जम्मू और कटरा के बीच में हुए लैंड स्लाइड में लापता हुए धौलपुर के तीन युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू।
जम्मू और कटरा के बीच में हुए लैंड स्लाइड में धौलपुर के लापता हुए तीन युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। हादसे में बचे हुए दोनों साथी युवक एक होटल के कमरे में परिजनों के आने का इंतजार कर रहे हैं। जम्मू में हो रही लगातार बारिश से परिजनों
दैनिक भास्कर से बातचीत में दीपक मित्तल ने बताया कि वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए सभी साथियों का प्लान काफी दिनों से चल रहा था। जिस प्लान के मुताबिक सभी साथी 23 अगस्त को जम्मू के लिए निकल गए पूर्व में उन्हें 26 अगस्त को वापस लौटना था, लेकिन सभी ने 25 अगस्त की वापसी की टिकट करा ली। 25 अगस्त की सुबह दर्शन के बाद पांचों युवक अलग-अलग जगह दर्शन कर शाम तक जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले थे। इससे पहले ही दोपहर करीब 1:00 बजे मनसा लेक और धनसार के बीच हुई लैंड स्लाइड का शिकार हो गए।
रास्ते में हुई लैंड स्लाइड से बचने के लिए कार में सवार सभी लोग कार से नीचे उतर गए, लेकिन इसी दौरान पीछे से आए पानी के तेज बहाव में सभी लोग बह गए। पानी की तेज बहाव में दीपक मित्तल और आदित्य परमार एक पेड़ को पड़कर बच गए जबकि उनके तीन साथी यश गर्ग, प्रांशु मित्तल और शिव बंसल बह निकले।
पुलिस ने पहुंचाया होटल, साथी दोस्तों के इंतजार में नहीं आई नींद
हादसे के बाद पुलिस ने बचे हुए दोनों युवक को एक होटल में ठहरा दिया। दोनों के कपड़े खराब हो जाने के बाद पुलिस ने उन्हें नए कपड़े दिलवाई और उन्हें होटल में रुकवा कर खाने की व्यवस्था कराई। युवक दीपक मित्तल ने बताया कि हादसे में बचे हुए दोनों युवक को साथी दोस्तों के इंतजार में रात भर नींद नहीं आई।
3 दिन से नहीं है लाइट, लगातार बारिश से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी युवक दीपक मित्तल ने बताया कि जम्मू क्षेत्र में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही हैं। जिसके चलते लाइट भी ठप पड़ी हैं। वहीं, लगातार बारिश की वजह से बचाव एवं राहत दलों को रेस्क्यू की ऑपरेशन में भी परेशानी आ रही हैं।
परिजनों के इंतजार में दोनों युवक, खराब रास्ते की वजह से नहीं पहुंचे परिजन
युवक दीपक मित्तल दैनिक भास्कर को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही परिजन जम्मू के लिए रवाना हो गए थे। जो बुधवार सुबह 8:00 बजे जम्मू पहुंच गए। जम्मू से घटनास्थल तक जाने के लिए रास्ते बंद है। ऐसे में परिजन स्थानीय लोगों की मदद से ग्रामीण क्षेत्रों में होकर अपने बच्चों के पास पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments