☜ Click Here to Star Rating


महिला अधिकारिता विभाग द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना में बालिकाओं को लाडो बधाई संदेश एवं बेबी किट का वितरण किया गया।

आंगनबाड़ी बहनों के सम्मान समारोह का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जयपुर के बिड़ला सभागार में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को हुआ। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से टोंक जिला मुख्यालय के कृषि ऑडिटोरियम में प्रसारण किय

.

‘आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण’ इस अवसर पर विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश एवं समाज की उन्नति के लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को सुपोषित एवं शिक्षित करने के पहले केंद्र है। इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

‘विकसित समाज के लिए महिलाओं को समान अवसर मिले’ निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि विकसित समाज के लिए यह आवश्यक है कि महिलाओं को समान अवसर मिले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी बहनों के प्रति सम्मान भाव रखते हुए बहनों के सुरक्षा, सम्मान के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस बार उन्होंने रक्षा बंधन के पर्व पर रोडवेज बसों में 2 दिन निःशुल्क यात्रा की सौगात दी है। सरकार महिलाओं के लिए हर क्षेत्र में सेवा, सुरक्षा और सशक्तिकरण की भावना के साथ कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र गुर्जर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राखी बांधी।

कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र गुर्जर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राखी बांधी।

‘महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं’ जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। पिछले 18 माह में राज्य सरकार ने महिलाओं के कल्याण को केंद्र में रखकर अनेक योजनाएं धरातल पर उतारी है। बालिका शिक्षा, पोषण सरकार की प्राथमिकता में है।

कार्यक्रम में जिले भर से करीब 3 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।

कार्यक्रम में जिले भर से करीब 3 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।

बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रही मौजूद कलेक्टर ने कल्पना अग्रवाल ने कहा कि रक्षा बंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिले में कार्यरत 2 हजार 951 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की ओर से 501 रुपए (कुल 14 लाख 78 हजार 451) रुपए की राशि खातों में डीबीटी तथा सभी को छाता एवं मिठाई राखी के उपहार स्वरूप प्रदान की है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक सरोज मीणा, महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मेरिंगटन सोनी, एसीईओ ललित कुमार समेत, ओमप्रकाश गुप्ता, निलिमा आमेरा, अंजली गुप्ता समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों का किया सम्मान अतिथियों ने विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना में बालिकाओं को लाडो बधाई संदेश एवं बेबी किट का वितरण किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विधायक राजेंद्र गुर्जर, रामसहाय वर्मा, जिला प्रमुख सरोज बंसल को रक्षा सूत्र भी बांधे। सभी ने पोषण शपथ ली।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading