![]()
चूरू में NH-52 पर सालासर बालाजी के दर्शन करने जा रहे पैदल यात्रियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रविवार सुबह सदर थाना क्षेत्र में होटल पैराडाइज के पास हुआ।
सदर थाना ASI गिरधारीलाल सैनी ने बताया-हादसे में हरियाणा के न्योली कला निवासी प्रीतम सिंह (34), सुरेंद्र जाट (35) और हांसी निवासी मनजीत जाट (55) की मौत हुई है। वहीं चूरू के गांव लम्बोर और रतनपुरा के दो पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शवों को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments