![]()
जयपुर के मालपुरा गेट थाना पुलिस ने डेटिंग ऐप के जरिये लोगों को अपने झांसे में लेकर उन से लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को घटना के 12 घंटे बाद कोटा और अंता (बारां) से गिरफ्तार किया। पकड़े गए तीनों बदमाश
डीसीपी ईस्ट संजीव नैन ने बताया कि पुलिस कन्ट्रोल रूम जयपुर शहर से पुलिस थाना मालपुरा गेट पर सूचना मिली की प्लॉट नं. 118 महावीर नगर सांगानेर से एक व्यक्ति को दो लड़के जबरदस्ती उठा कर ले गये हैं जिस पर घटना की गम्भीरता को देखते हुए सभी टीमें एक्टिव की गई। टीम को विशेष निर्देश देते हुए संदिग्ध बदमाशों के पीछे टीम को लगाया गया।
पुलिस टीम को पीड़ित ने लिखित रिपोर्ट दी जिस में उस ने बताया कि 29 अगस्त को वह दोपहर साढे 12 बजे सीतापुरा ज्वैलरी कम्पनी से रवाना होकर किराये के मकान पर पहुंचा। पीड़ित ने अपने मोबाईल फोन में ग्राइन्डर एप्प सोशल मीडिया डेटिंग एप्प डाउनलोड कर रखा था जिसे चालू किया तो उस के पास मैसेज आया तथा आपसी बाच चीत हुई सामने वाली लड़की ने उसे मिलने बुलाया जिस पर पीडित लड़की से मिलने के लिए महावीर कॉलोनी पहुंचा जहां पर एक काले रंग की डिजायर कार खड़ी हुई थी जिसमें एक युवक उसे बिठा कर अपने साथ ले गया। इण्डिया गेट से दो आदमी और गाड़ी में बैठ गये। उसके बाद तीनों ने उसे बंधक बना कर मारपीट की तथा मोबाईल व रूपये छीन कर उसका विडियो बना लिया तथा उसे कोटा लेकर चले गये। जहां पीड़ित को छोड़ कर आरोपी भाग गए। पीड़ित ने जयपुर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल सी सी टी वी फुटेज देखते हुए एंव टेक्निकम इनपुट के आधार पर टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर एक बदमाश को कोटा और दो को बारां जिले से डिटेन किया। पूछताछ में बदमाशों ने वारदात करना कबूल किया। जिस के बाद पुलिस टीम ने टोनू राज सिंह उर्फ टोनू उर्फ उमा शंकर उर्फ सोनू , शुभम सुमन और लोकेश प्रजापत को गिरफ्तार किया। ये लोग एक अंन्तर्राज्यीय गिरोह है जो कि सोशल मीडिया डेटिंग एप्प के माध्यम से लड़कों से सम्पर्क कर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
पकड़े गए बदमाशों ने चेन्नई (तमिलनाडू), मुम्बई एवं आस पास के इलाकों में भी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया हैं। टोनू राज सिंह उर्फ टोनू उर्फ उमा शंकर उर्फ सोनू के खिलाफ चोरी, लूट,आर्म्स एक्ट नकबजनी व मारपीट के 18 वहीं शुभम व लोकेश के खिलाफ 1-1 केस दर्ज हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments