☜ Click Here to Star Rating
बाड़मेर | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरोहितों की बस्ती ब्लॉक बाड़मेर ग्रामीण के तीन विद्यार्थियों का वॉलीबॉल खेल में राज्य स्तर पर चयन हुआ है। 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में हवा कंवर पुत्री उम्मेदसिंह राजपुरोहित और पूजा कंवर पुत्री लिखम सिंह का चयन हुआ
.
प्रधानाचार्य नरसिंग प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि यह सफलता शारीरिक शिक्षक सुनील कुमार विश्नोई की ओर से नियमित अभ्यास और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी शिक्षक सुनील कुमार के मार्गदर्शन में सात खिलाड़ियों ने राज्य स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments