सूने मकान की दीवार चढ़ रहा चोरी का आरोपी।
अलवर शहर बडेरिया पाड़ी मोहल्ले में सूने मकान की दीवार चढ़ते व उतरते चोर का CCTV सामने आया है। सीसीटीवी में चोर मकान के छज्जे से लटकते हुए भी दिखा है। चोर घर के अंदर से करीब 2 लाख रुपए का पुराना सामान चोरी कर ले गए। अलवर पुलिस ने तीन नाबालिग भी पकड़े है
पीड़ित अनूप सिंघल निवासी तंवर कॉलोनी लाल डिग्गी ने बताया कि उनका बडेरिया पाड़ी मोहल्ले में पुराना मकान है। जो बंद पड़ा है। परिवार के लोग तंवर कॉलोनी में रहते हैं। पड़ोसियों ने सूचना दी कि आपके मकान में अज्ञात युवक घुसकर चोरी कर ले गए है। इसके बाद पुराने मकान पर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा। लोहे के बड़े बक्से से कपड़े, रजाई-गद्दे, कंबल सहित पीतल व तांबे के बर्तन, इलेक्ट्रिकल वायरिंग, नल की टोटियां व इन्वर्टर बैटरी की वायरिंग आदि गायब मिले। बदमाश करीब दो से ढाई लाख रुपए का घरेलू सामान चोरी कर ले गए।
कोतवाली थाना इंचार्ज नरेश शर्मा ने बताया मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। साथ ही संदिग्ध तीन नाबालिगों से वारदात के संबंध में पूछताछ की। लेकिन, चोरों का पता नहीं चल सका। इस संबंध में अभी किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

घर के अंदर बिखरा पड़ा सामान। पीड़ित ने बताया कि काफी पुराना सामान चोरी हो गया।
पुलिस अपने स्तर पर जांच में जुटी है सीसीटीवी में 3 संदिग्ध नाबालिग दिखे। इनमें एक स्कूटी पर खड़े होकर मकान की बाउंड्रीवॉल पर चढ़ता है। फिर मकान के छज्जे के लटककर ऊपर चढ़ जाता है। वह छज्जे पर पड़ी एक पतंग को नीचे डालता है। दूसरा साथी पतंग को उठा लेता है। पुलिस ने बताया कि फुटेज के आधार पर घर में घुसने वाले संदिग्ध बदमाशों को पहचान की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments